हंसा लाइफ सिटी में ट्रांसफार्मर खराब, दो फेज में लो वोल्टेज से नागरिक परेशान
बिलासपुर, 25 जुलाई 2025: बिलासपुर जिले के सकरी क्षेत्र स्थित हंसा लाइफ सिटी कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति को लेकर गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। कॉलोनी के रहवासी इन दिनों ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण दो फेज में लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से बिजली की सप्लाई बेहद कमजोर हो गई है, जिससे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि मोटर पंप सही से नहीं चल पा रहे जिससे पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
एक निवासी ने बताया, “हम न तो समय पर खाना बना पा रहे हैं, न नहाने और पीने का पानी भर पा रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की तबियत पर भी असर पड़ रहा है।”
इस समस्या को लेकर रहवासियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के उप यंत्री (वितरण), सकरी को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ट्रांसफार्मर की शीघ्र मरम्मत और समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, उक्त आवेदन की एक प्रति कार्यपालन यंत्री, विद्युत केंद्र तिफरा को भी भेजी गई है, ताकि उच्च स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
फिलहाल बिजली विभाग की ओर से कोई जवाब नहीं आया है, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश और निराशा बढ़ती जा रही है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।
रिपोर्ट: The YWN News








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली