The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: स्कूल बना पोखर, छात्र-छात्राओं को रोज़ उठानी पड़ती है मुश्किलें

Views: 932
Spread the love
Read Time:2 Minute, 22 Second

सकोला के स्कूल परिसर में बारिश बनाती है तालाब, बस स्टैंड का पानी भरता है कैंपस

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 25 जुलाई 2025: जिला मुख्यालय सकोला में स्थिति गंभीर होती जा रही है, जहां वीरांगना रानी दुर्गावती तिराहे पर स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मिडिल स्कूल एवं प्राइमरी स्कूल का परिसर हर बारिश में तालाब</strong में तब्दील हो जाता है।

हालत यह है कि कोटमी बस स्टैंड से बहने वाला बारिश का पानी सीधे स्कूल परिसर में जमा हो जाता है, जिससे छात्राओं एवं बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित है, जिससे यह संकट और भी गंभीर हो जाता है।

छात्राओं को गंदे पानी से होकर स्कूल आना पड़ता है। कई बार छोटे बच्चे पानी में फिसलकर गिर जाते हैं जिससे उन्हें चोट लगने और <strongसंक्रमण फैलने का खतरा बना रहता है।

विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ है।

मुख्य कारण यह है कि बस स्टैंड कोटमी से लेकर रानी दुर्गावती तिराहा और शासकीय राशन दुकान सकोला तक नाली का निर्माण नहीं किया गया है, जिसके कारण वर्षा एवं गंदा पानी बहकर सीधे स्कूल के प्रांगण में भर जाता है।

स्थानीय नागरिकों और अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र नाली निर्माण कराया जाए और जल निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, जिससे बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे।

रिपोर्ट: The YWN News

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed