टीबी मुक्त भारत अभियान में जैन समाज की पहल: 24 मरीजों को पोषण आहार वितरित
बिलासपुर, 25 जुलाई 2025: “टीबी मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत बिलासपुर जिला अस्पताल में एक सराहनीय पहल के तहत जैन समाज के प्रमुख समाजसेवी श्री सुभाष जैन द्वारा 24 टीबी मरीजों को पोषण आहार किट वितरित किया गया। यह सेवा कार्य स्वास्थ्य विभाग की जनभागीदारी योजना के तहत संपन्न हुआ।
श्री सुभाष जैन ने स्वयं अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मुलाकात की और उन्हें पोषण किट भेंट की। इस दौरान उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। पोषण किट में फल, सूखे मेवे, पौष्टिक बिस्किट, दलिया जैसी सुपाच्य और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली सामग्री शामिल थीं। श्री जैन ने कहा कि यह सेवा कार्य उनके धार्मिक और सामाजिक दायित्वों का एक भाग है।
इस अवसर पर जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ. गायत्री बांधी ने श्री जैन के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे सामाजिक सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत का सपना साकार हो सकता है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल मरीजों के पोषण स्तर को सुधारने में सहायक होगी और अन्य लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की प्रेरणा देगी।
कार्यक्रम के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक (टीबी) आशीष सिंह, सुपरवाइजर मानमलाल मारमती, जय सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी दिशा में जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जनभागीदारी आधारित जागरूकता और पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
रिपोर्ट: The YWN News








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार