The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर: सरेराह युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, FIR दर्ज — पुरानी घटना का वीडियो आया सामने

Views: 1557
Spread the love
Read Time:2 Minute, 51 Second

 

बिलासपुर: सरेराह युवती से छेड़छाड़ व मारपीट, FIR दर्ज — पुरानी घटना का वीडियो आया सामने

बिलासपुर, 25 जुलाई 2025 |
शहर के मंगला चौक इलाके में महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बीती रात एक युवती के साथ सरेराह गाली-गलौच और मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़िता की ओर से थाने में FIR दर्ज कराई गई है, जिसमें पहले भी इसी तरह की घटना होने और पुराने विवादित युवक पर संदेह जताया गया है।

घटना 24 जुलाई की रात लगभग 9:35 बजे की है, जब पीड़िता व्यापार विहार स्थित एक जिम से एक्टिवा में सवार होकर घर लौट रही थी। मंगला चौक स्थित श्रीवास भवन के सामने अचानक बिना नंबर प्लेट वाली एक्टिवा पर सवार दो अज्ञात युवक आए और युवती की स्कूटी को रोककर उसे अश्लील गालियाँ देते हुए मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़िता की दाहिनी आंख के पास चोट आई और उसका चश्मा भी टूट गया।

पीड़िता का परिवार इस घटना से स्तब्ध है। परिजनों ने पूर्व में भी इसी तरह की घटना का जिक्र किया है, जो 9 जुलाई 2025 को घटित हुई थी। खास बात यह है कि उस दिन की घटना का वीडियो युवती ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था, जिसमें बाइक सवार दो युवक मुंह बांधे हुए नजर आ रहे हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद भागते देखे जा सकते हैं।

परिजनों ने इस पूरी घटनाक्रम के पीछे पूर्व में विवादित एक युवक का हाथ होने का संदेह जताया है, जो दो वर्ष पहले भी पीड़िता को  परेशान कर चुका था। उस समय परिवार ने उसे समझाइश देकर मामले को शांत किया था।

लगातार दो बार इस तरह की घटना होने से युवती भयभीत है और मानसिक तनाव में है। परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने IPC की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज और वीडियो सबूतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed