राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास की गरिमामयी उपस्थिति, देशभर से जुटे प्रतिनिधि
नई दिल्ली/बिलासपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित पिछड़ा वर्ग भागीदारी न्याय राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से हजारों की संख्या में प्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सांसदों, विधायकों, पूर्व मंत्रियों एवं वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
इस गरिमामयी आयोजन में बिलासपुर जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास, जो कि राष्ट्रीय समन्वयक–अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा उत्तर प्रदेश एवं गुजरात प्रभारी हैं, ने अपने सहयोगियों पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, मोहसिन खान, अनिल सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र तिवारी के साथ सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, वरिष्ठ नेता बी. के. हरिप्रसाद, छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं सांसद ज्योत्स्ना चरणदास महंत से भेंट कर राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।
इस सम्मेलन को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित दर्जनों वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आबादी में 50% से अधिक पिछड़ा वर्ग के लोग रहते हैं, जिनके अधिकारों के लिए कांग्रेस पार्टी निरंतर सामाजिक जनगणना की मांग कर रही है।
वक्ताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के दबाव में आकर भाजपा सरकार ने सामाजिक जनगणना की घोषणा की है, लेकिन यह प्रक्रिया तेलंगाना मॉडल पर होनी चाहिए। कांग्रेस शासित राज्यों में पिछड़ा वर्ग को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में उचित भागीदारी देकर उन्हें न्याय दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस ने यह स्पष्ट किया कि पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार