The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत: अब युवा संभालेंगे वन और वन्यजीवों की जिम्मेदारी

Views: 1549
Spread the love
Read Time:2 Minute, 6 Second

‘युवान’ वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत: अब युवा संभालेंगे वन और वन्यजीवों की जिम्मेदारी

बलौदाबाजार, 26 जुलाई 2025: बलौदाबाजार वनमण्डल ने एक अनूठी पहल करते हुए ‘युवान’ (युवा + वन) वालंटियर कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जोड़ना है।

वनमंडलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि युवाओं को ‘युवान वालंटियर’ के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिससे वे वन, वन्यजीवों और जैव विविधता के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

कार्यक्रम के तहत युवाओं को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरणीय ज्ञान, सर्पदंश से बचाव, और सांपों के रेस्क्यू जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। वन विभाग समय-समय पर फील्ड विजिट, प्रशिक्षण सेशन और प्रशस्ति पत्र भी प्रदान करेगा।

जिले के सभी महाविद्यालयों में अध्ययनरत इच्छुक छात्र-छात्राओं से इस कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की गई है। इस संदर्भ में संबंधित विद्यालयों और कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र भी भेजा गया है।

यह कार्यक्रम न केवल युवाओं को प्रकृति से जोड़ेगा, बल्कि स्थानीय समुदाय में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

यह पहल छात्रों के व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ भविष्य के लिए एक हरित और सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में ठोस कदम है।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed