‘मेरा रक्षासूत्र देश के जवानों के नाम’ : बलौदाबाजार की दीदियों ने देश के वीर सैनिकों के लिए सौंपे रक्षासूत्र
बलौदाबाजार, 26 जुलाई 2025:
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत ‘मेरा रक्षासूत्र देश के जवानों के नाम’ थीम पर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, महिला स्व-सहायता समूहों और किशोरी बालिकाओं द्वारा देश के जवानों के लिए रक्षासूत्र तैयार किए गए।
देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक इन रक्षासूत्रों को पहुंचाने के लिए आज कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर श्री दीपक सोनी को यह रक्षासूत्र सौंपे। कलेक्टर श्री सोनी ने सभी को इस भावनात्मक पहल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कदम रक्षाबंधन को एक नया आयाम देगा और देश के प्रति नागरिक जिम्मेदारी व एकता का संदेश भी देगा।
उन्होंने कहा, “देश के जवान अपनी जान की परवाह किए बिना सीमाओं पर डटे रहते हैं। कई सैनिक रक्षाबंधन जैसे त्यौहार पर भी घर नहीं जा पाते। ऐसे में जब उन्हें यह रक्षासूत्र मिलेंगे, तो उन्हें बहनों की कमी नहीं खलेगी और राखी का प्यार भी मिलेगा।”
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अतुल परिहार, परियोजना अधिकारी श्रीमती सरस्वती चंद्रवंशी, समन्वयक श्रीमती प्रीति नवरत्न, पर्यवेक्षक एवं अनेक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार