The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

प्रेम-प्रसंग में पति की हत्या, आरोपी प्रेमी फरार

Views: 1549
Spread the love
Read Time:1 Minute, 57 Second

जांजगीर-चांपा – जिले के अकलतरा थाना अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। महिला के प्रेमी ने उसके पति अमरनाथ केवट पर गैती से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अमरनाथ को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

वही सूत्रों के पता चला है की घटना रविवार की दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है। आरोपी स्कूटी से गांव पहुंचा और मौका पाकर अमरनाथ पर हमला कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गैती को बरामद कर लिया है, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने कहा कि यह प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी। मृतक अमरनाथ की पत्नी से आरोपी के पुराने संबंध बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए हत्या की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

 

वही घटना के बाद मृतक के परिवार वाले व ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश है और वे आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed