बिलासपुर में जन-चौपाल बैठकों के ज़रिए आमजन से जुड़ाव, समस्याओं का त्वरित समाधान
बिलासपुर, 30 जुलाई 2025: बिलासपुर नगर विधायक श्री अमर अग्रवाल के नेतृत्व में नगर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित जन-चौपाल बैठकों का सफल आयोजन किया गया।
यह बैठकें गुजराती समाज भवन, हेमुनगर स्थित सिंधी पंचायत, संस्कार भवन सरकंडा, कान्हा भवन सरकंडा, चंद्रा विकास समिति जबड़ापारा, गायत्री मंदिर विद्यानगर एवं श्री जगन्नाथ मंदिर (उड़िया स्कूल परिसर) में आयोजित की गईं।
इन बैठकों का उद्देश्य आम नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी स्थानीय समस्याओं को समझना और त्वरित समाधान की दिशा में कार्य करना रहा। नागरिकों ने सड़क, नाली, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, पेयजल जैसी बुनियादी समस्याएं खुलकर साझा कीं।
विधायक श्री अमर अग्रवाल ने प्रत्येक स्थल पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित कर समाधान की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ करने के आदेश दिए।
जनसंवाद की इस पहल में महापौर श्रीमती पूजा विधानी, निगम सभापति श्री विनोद सोनी, अपर आयुक्त श्री खजांची कुमार, भाजपा पार्षदगण, मंडल पदाधिकारी, वार्ड कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए।
विधायक श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार द्वारा और 1.5 वर्षों में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनकल्याण के जो ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं, उसका प्रभाव ज़मीनी स्तर पर दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि आज की जनता केवल अपेक्षा नहीं करती, बल्कि अब वह विकास प्रक्रिया की सक्रिय भागीदार भी बन रही है। योजनाएं केवल कागज़ों में नहीं, बल्कि लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में साकार हो रही हैं।









Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार