निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ का जलवा, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मचाया धमाल
📍 कटक/छत्तीसगढ़: बीजू पटनायक फिल्म इंस्टीट्यूट, कटक (उड़ीसा) में आयोजित होने जा रहे निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘स्क्रीन’ को चयनित किया गया है। यह आयोजन 10 अगस्त को संपन्न होगा।
इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता और निर्देशक अखिलेश पांडे द्वारा निर्देशित फिल्म ‘स्क्रीन’ ने अपनी प्रभावशाली विषयवस्तु से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहले ही गहरी छाप छोड़ी है। इससे पहले यह फिल्म अफ्रीका के मालाबों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और तमिलनाडु के रोहिप इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित हो चुकी है, जहाँ इसे बेस्ट इंडियन फीचर फिल्म का खिताब भी मिला था। साथ ही, जलगांव इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
फिल्म ‘स्क्रीन’ को कॉलिवुड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और अहमदाबाद इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी नामांकन प्राप्त हुआ था। निर्देशक अखिलेश पांडे ने बताया कि यह फिल्म वैश्विक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है और हर दर्शक को यह अपनी कहानी लगेगी।
अखिलेश पांडे ने इससे पहले अपनी फिल्म ‘किरण’ के जरिए 67 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीतकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त किया है। उनकी यह फिल्म वर्तमान में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित की गई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी टीम को दिया।
फिल्म ‘स्क्रीन’ के सह-निर्देशक सावन वर्मा हैं और इसमें कई प्रतिभाशाली कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं, जिनमें अखिलेश पांडे, रेखा पटेल, आरती पांडे, विवेक दुबे, सचिन शर्मा, सुनीलदत्त मिश्रा, सुनीता शर्मा, दिनेश पांडे, मनीष भटेजा, मनमोहन पात्रे, उमेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र सिंह चंदेल सहित कुल 30 से अधिक कलाकार शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए यह एक और गौरवपूर्ण क्षण है, जहाँ स्थानीय भाषा की फिल्में अब वैश्विक मंचों पर पहचान बना रही हैं।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार