The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर में यातायात पुलिस और नागरिकों की संयुक्त बैठक, सड़क सुरक्षा पर हुआ विचार-विमर्श

Views: 454
Spread the love
Read Time:3 Minute, 18 Second

बिलासपुर में यातायात पुलिस और नागरिकों की संयुक्त बैठक, सड़क सुरक्षा पर हुआ विचार-विमर्श

🗓️ दिनांक: 31 जुलाई 2025 | स्थान: बिलासपुर

बिलासपुर यातायात पुलिस द्वारा नागरिक सड़क सुरक्षा समिति और नगर के प्रमुख बुद्धिजीवी नागरिकों के साथ एक विशेष विचार गोष्ठी एवं बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यातायात नियमों को लेकर आमजन को संवेदनशील और जागरूक बनाने पर गहन चर्चा हुई।

इस बैठक का उद्देश्य नागरिकों में यातायात अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता लाना था। साथ ही यह भी अपील की गई कि हर नागरिक सामाजिक सरोकार की भूमिका में सक्रिय होकर यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार में सहभागिता निभाए।

कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे ने बताया कि बिलासपुर शहर में सुव्यवस्थित, सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए विभागीय प्रयासों के साथ-साथ जनभागीदारी भी जरूरी है। इस दिशा में समय-समय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

बैठक में सुझाव दिया गया कि शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की शिक्षा दी जाए और साथ ही प्रत्येक कॉलोनी एवं मोहल्लों में “यातायात मुहल्ला जागरूकता कार्यक्रम” के तहत नागरिकों को सजग किया जाए।

नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय पदाधिकारियों के सहयोग से यातायात जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने हेतु विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करने की रूपरेखा तैयार की गई।

इस अवसर पर सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष श्री अशोक श्रीवास्तव सहित असीतपाल सिंह, श्रीमती रेखा गुल्ला, राजकुमार सुखवानी, श्रीमती सपना सराफ, मदन मोहन गुल्ला, श्रीमती शैफाली घोष, श्रीमती पूनम पांडे, पुष्पा साहू, राजेश पांडेय, श्रीमती लता गुप्ता, अनूप कुमार पांडे और 100 से अधिक नागरिक उपस्थित रहे।

सभी नागरिकों ने यातायात जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed