The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

5 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान!, जिला पंचायत फंड से बना रोड… लेकिन भुगतान आज तक नहीं! पूर्व सरपंच की कलेक्टर से दर्द भरी गुहार

Views: 1050
Spread the love
Read Time:2 Minute, 39 Second

5 साल बाद भी नहीं मिला भुगतान! पूर्व सरपंच का आरोप – जिला पंचायत निधि से बनी सड़क, अब तक राशि अटकी

प्रकाशन तिथि: 31 जुलाई 2025
स्थान: मुंगेली, छत्तीसगढ़

जिला मुंगेली के ग्राम पंचायत फुलझर के आश्रित ग्राम कुटेलाटोला में वर्ष 2018-19 में जिला पंचायत विकास निधि के अंतर्गत एक सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया था, जो मनहरण के घर से दुबी के घर तक बनाया गया। यह कार्य तत्कालीन सरपंच के नेतृत्व में पूरा हुआ था।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि 5 वर्ष बीतने के बाद भी निर्माण कार्य के लिए स्वीकृत राशि ₹1,19,720/- (एक लाख उन्नीस हजार सात सौ बीस रुपये) आज तक संबंधित व्यक्ति को नहीं मिल पाई है।

इस संदर्भ में पूर्व सरपंच ने जिला कलेक्टर मुंगेली को आवेदन प्रस्तुत किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि रेत, गिट्टी, सीमेंट सहित सभी निर्माण सामग्री स्वयं की जिम्मेदारी पर स्थानीय दुकानों से उधारी में लाकर कार्य को पूर्ण किया गया था। अब दुकानदार लगातार ब्याज सहित बकाया वसूली का दबाव बना रहे हैं।

पूर्व सरपंच ने कहा कि इस संबंध में कई बार जनपद और जिला पंचायत कार्यालय</strong जाकर गुहार लगाई गई, लेकिन अधिकारियों द्वारा हर बार यह कहकर टाल दिया गया कि “राशि नहीं आई है”।

उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र भुगतान की मांग</strong करते हुए लिखा है कि वह भारी मानसिक एवं आर्थिक तनाव से गुजर रहे हैं, कृपया राशि दिलाई जाए ताकि वे दुकानदारों की देनदारी चुका सकें।

संलग्न विवरण:

  • मांग पत्र की छायाप्रति संलग्न
  • निर्माण कार्य की पूरी जानकारी

Tags:
#मुनगेली_समाचार,
#जिला_पंचायत,
#विकास_निधि,
#भुगतान_विलंब,
#पूर्व_सरपंच,
#CCRoad,
#जन_समस्या,
#छत्तीसगढ़_खबर

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed