ग्रामसभा में भ्रष्टाचार उजागर करने पर वकालत छात्र से मारपीट, ग्रामीणों ने कलेक्टर-एसपी से की निष्पक्ष जांच की मांग
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | 31 जुलाई 2025
ग्राम पंचायत मोहतरा में 28 जुलाई को हुई ग्रामसभा की बैठक के दौरान सामने आए भ्रष्टाचार के मामले ने गांव में हड़कंप मचा दिया है। इस बैठक में वकालत के छात्र एवं जागरूक ग्रामीण रंजेश सिंह ने पंचायत कार्यों में वर्षों से हो रही गड़बड़ी, भुगतान में अनियमितता और सामूहिक शौचालय निर्माण में लाखों रुपये की हेराफेरी का खुलासा किया।
गंभीर आरोप सामने आने के बाद ग्रामसभा के तुरंत बाद उपसरपंच इंद्रजीत क्षत्रिय और उनके समर्थकों द्वारा रंजेश सिंह पर हमला किया गया। पीड़ित के अनुसार, उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई, और बाद में उनके खिलाफ झूठे आपराधिक मामले भी दर्ज कर दिए गए।
गांव के लोगों ने बताया कि रंजेश सिंह का कसूर केवल इतना था कि उसने सच्चाई उजागर की। इससे उसका न केवल भविष्य खतरे में है, बल्कि गांव में डर का माहौल भी बन गया है।
ग्रामीणों ने इस घटना के खिलाफ बिलासपुर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपा और निष्पक्ष जांच की मांग की।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें:
- ग्राम पंचायत में उजागर भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दी जाए।
- रंजेश सिंह सहित सभी पीड़ितों को तत्काल सुरक्षा दी जाए।
- झूठे केस वापस लेकर साजिशकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
- ग्राम में शांति और पारदर्शिता बनाए रखने हेतु प्रशासन प्रभावी कदम उठाए।
- एक ही फार्म पर बार-बार किए गए भुगतान और बिल-वाउचर की जांच हो।
- पिछले तीन पंचवर्षीय कार्यकालों के समस्त कार्यों और भुगतान की जांच हो।
- धारा 3(5) के दुरुपयोग और फर्जी नामजदगी की साजिश की भी गहराई से जांच हो।
ग्रामवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन त्वरित कार्रवाई कर न्याय दिलाएगा और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को सुरक्षा प्रदान करेगा।
यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे गांव की लोकतांत्रिक चेतना और न्याय व्यवस्था की परीक्षा है।









Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली