The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान की अनोखी पहल: महिला कमांडो गठन और मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण

Views: 1213
Spread the love
Read Time:3 Minute, 16 Second

मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान की अनोखी पहल: महिला कमांडो गठन और मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर दुर्घटनाओं पर नियंत्रण

गणेशदत्त राजू तिवारी | मल्हार

पुलिस की छवि को लेकर आमजन के बीच एक रूढ़ छवि होती है, लेकिन मल्हार चौकी प्रभारी ओंकारधर दीवान ने इस सोच को बदलने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने न केवल पुलिस को मित्र के रूप में स्थापित किया, बल्कि अपनी दूरदर्शिता और सामाजिक सरोकारों से पुलिस की सकारात्मक छवि को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

19 दिसंबर 2024 को मल्हार चौकी की कमान संभालते ही चौकी को आदर्श रूप देने का बीड़ा उठाया और केवल 8 माह में मल्हार पुलिस चौकी को मॉडल चौकी बना दिया। जनता की मदद में हमेशा तत्पर रहने वाले दीवान जी की तारीफ सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही है।

सेना की पृष्ठभूमि से आए ओंकारधर दीवान अपराध नियंत्रण, पीड़ितों की मदद और सामाजिक समरसता कायम रखने में सराहनीय योगदान दे रहे हैं। उनके प्रयासों के तहत महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कमांडो का गठन किया गया, जिन्हें विशेष प्रशिक्षण देकर कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों को रोकने के लिए सशक्त किया गया है।

इन महिला कमांडोज़ को रणनीति, कानून, शराबबंदी और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सजग किया गया है। आज वे अपने क्षेत्रों में अपराध पर नजर रखते हुए पुलिस को समय पर सूचित कर रही हैं।

इसके साथ ही दीवान जी की एक और पहल ने सबका ध्यान खींचा है — मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाकर सड़क दुर्घटनाओं को रोकना। यह पहल खासतौर पर रात में दुर्घटना रोकने में सहायक है और मवेशियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करती है। इस अभियान में पुलिस, जनप्रतिनिधि और स्थानीय जनता भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है।

ओंकारधर दीवान ने मवेशी पालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं के गले में रेडियम पट्टा लगाएं और हो सके तो मवेशियों को घर में ही बांधकर रखें।

मल्हार चौकी क्षेत्र में इस तरह की अभिनव पहलों और समर्पणपूर्ण कार्यशैली ने ओंकारधर दीवान को जनता के बीच एक मित्र, मार्गदर्शक और रक्षक के रूप में स्थापित किया है।

गणेशदत्त राजू तिवारी
जनप्रतिनिधि, नगर पंचायत मल्हार

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed