The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जांजी पहुंचे भाजपा अ.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, किसानों और स्कूल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Views: 908
Spread the love
Read Time:2 Minute, 20 Second

जांजी पहुंचे भाजपा अ.जा. मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या, किसानों और स्कूल व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जांजी। मस्तूरी विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत जांजी में किसानों को समय पर खाद मिल रहा है या नहीं, इसकी हकीकत जानने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने निरीक्षण दौरा किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के स्कूल का भी भ्रमण किया और बच्चों से बातचीत कर स्कूल संचालन की जानकारी ली। स्कूल परिसर में पाई गई अव्यवस्थाओं को लेकर सूर्या ने जल्द सुधार के निर्देश भी दिए। उन्होंने प्राचार्य ज्योति तिर्की से स्कूल की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की।

किसानों को संबोधित करते हुए सूर्या ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाएं ला रहे हैं। साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार भी किसानों की आय दोगुनी करने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त भंडारण और वितरण की व्यवस्था की गई है।

इस अवसर पर भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, भाजपा नेता मदन पाटनवार, सरपंच राजेंद्र पाटले, सचिव परमेश्वर सोनवानी, शिव यादव, रंजीत सिंह, हरिश्चंद्र श्रीवास, रोजगार सहायक दिलीप कैवर्त्य समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed