The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

मस्तूरी में विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी एवं पीएम किसान दिवस सम्पन्न, 42900 किसानों को ₹8.60 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर

Views: 968
Spread the love
Read Time:3 Minute, 30 Second

मस्तूरी में विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी एवं पीएम किसान दिवस सम्पन्न, 42900 किसानों को ₹8.60 करोड़ की सहायता राशि ट्रांसफर

मस्तूरी | 02 अगस्त 2025, शनिवार: जनपद पंचायत मस्तूरी सभागार में विकासखंड स्तरीय कृषक संगोष्ठी सह प्रधानमंत्री किसान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दिलीप लहरिया सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं कृषकों की सहभागिता रही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अरुणा चंद्रप्रकाश सूर्या, कृषि स्थायी समिति सदस्य श्रीमती राधा खिलावन पटेल, दामोदर कांत, श्रीमती सतकली बावरे, श्रीमती सरिता नरेंद्र नायक (जनपद सहकारिता सभापति), देवेंद्र कृष्णन, मंजू देवी कुर्रे, कार्तिक पटेल (जनपद सदस्य प्रतिनिधि), धरम भार्गव, राजकुमार अंचल, पवन श्रीवास, प्रकाश अवस्थी, प्रगतिशील कृषक राघवेंद्र चंदेल सहित 140 से अधिक कृषकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा कि “अन्नदाता किसान देश का भगवान है।” उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में सदैव कार्य कर रहे हैं। वर्चुअल माध्यम से उन्होंने मस्तूरी क्षेत्र के 42,900 किसानों के खाते में ₹8.60 करोड़ से अधिक की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की, जो खाद एवं कृषि कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगी।

कार्यक्रम में विभिन्न किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी दी गई, जैसे – कृषक समग्र विकास योजना, किसान समृद्धि नलकूप योजना (अनुदान राशि: सामान्य वर्ग – ₹25,000, पिछड़ा वर्ग – ₹35,000, अनुसूचित जाति/जनजाति – ₹43,000), प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज संवर्धन योजना आदि।

डॉ. शुक्ला (सहायक प्राध्यापक, कृषि महाविद्यालय, बिलासपुर) द्वारा कृषि के समसामयिक विषयों पर कृषकों को जानकारी दी गई। वहीं ए. के. आहिरे (वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, मस्तूरी) ने विभागीय योजनाओं, जल संरक्षण एवं दलहन-तिलहन फसलों को अपनाने के फायदे बताए।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने किसानों को योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर 18 कृषकों को सॉयल हेल्थ कार्ड का वितरण भी किया गया।

कार्यक्रम के सफल संचालन में क्षेत्रीय कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं कृषक मित्रों का विशेष सहयोग रहा।

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed