खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस सिटी लीग का भव्य समापन, महापौर पूजा विधानी ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
बिलासपुर। नगर के त्रिवेणी भवन में आयोजित दो दिवसीय खेलो इंडिया अस्मिता विमेंस पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट्स सिटी लीग का 2 अगस्त को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 2 अगस्त तक किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 14 जिलों से आईं करीब 300 महिला खिलाड़ी एवं 50 कोच, मैनेजर और निर्णायक शामिल हुए।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. पलक जायसवाल ने की।
समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएसपी श्रीमती कविता धुर्वे, अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी श्री अख्तर खान, आयोजन अध्यक्ष यू. मुरली राव, छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सुशील मिश्रा एवं फ्यूचर साइन स्कूल के प्राचार्य श्री मोहम्मद इमरान खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के आयोजन सचिव शेख समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता महिलाओं की शक्ति और क्षमताओं को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आयोजन अध्यक्ष यू. मुरली राव, पेंचाक सिलाट संघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष बाग, महासचिव शेख समीर, जिला प्रमुख शेख अरबाज अली, खुशबू पाण्डेय, अलवेणी राव, आशीष अहिरवार समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस आयोजन के माध्यम से न केवल खेल भावना को बढ़ावा मिला, बल्कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को भी मजबूती प्रदान की गई।









Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार