संगठन सृजन अभियान के तहत मस्तुरी में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
मस्तुरी: कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत 2 अगस्त 2025, शनिवार को मस्तुरी ब्लॉक के मंडल और सेक्टर समिति के पुनर्गठन को लेकर सहारा परिसर मस्तुरी में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में ब्लॉक प्रभारी आत्मजीत सिंह मक्कड की उपस्थिति रही।
बैठक की शुरुआत मस्तुरी विधानसभा विधायक दिलीप लहरिया और अन्य पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक प्रभारी आत्मजीत सिंह मक्कड का पुष्प माला व गुलदस्ता भेंट कर स्वागत के साथ हुई।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मनोहर कुर्रे द्वारा किया गया।
संगठन प्रभारी श्री आत्मजीत सिंह मक्कड ने बैठक में बताया कि संगठन सृजन का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाना है। इसके तहत सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ दी जाएंगी और मंडल अध्यक्ष एवं ब्लॉक कमेटी का गठन जल्द ही किया जाएगा, जिससे आगामी चुनावों में बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत किया जा सके।
मस्तुरी विधायक श्री दिलीप लहरिया ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मस्तुरी विधानसभा में चरणबद्ध तरीके से संगठन निर्माण किया जाएगा। इसमें मंडल का गठन प्रमुख भूमिका निभाएगा, और इसके लिए मौजूदा संगठन में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से मिलकर एकजुटता के साथ संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और संगठन सृजन के दिशा-निर्देशों को ध्यान से सुना।
रिपोर्ट: गणेशदत्त राजू तिवारी







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार