कोटा पुलिस की सख़्ती — 17 गुंडे और 3 निगरानी बदमाशों की जांच, नया नाम लिस्ट में जुड़ा पर थाने में हाजिर नहीं
तारीख: 15 अगस्त 2025 | स्थान: कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा (रा.पु.से.) और एसडीओपी कोटा नुपूर उपाध्याय (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने क्षेत्र के 17 गुंडा बदमाश और 3 निगरानी बदमाश को चेक किया और उन्हें भविष्य में अपराध न करने तथा शांतिपूर्ण जीवन जीने की चेतावनी दी।
टीम में शामिल रहे: निरीक्षक तोपसिंग नवरंग, उपनिरीक्षक मीना ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर, सहायक उपनिरीक्षक शिव कुमार साहू, सहायक उपनिरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय एवं पूरा थाना स्टाफ।
लिस्ट में नया नाम, लेकिन हाजिरी नहीं
मिली जानकारी के अनुसार, सोमनाथ शर्मा उर्फ कल्लू महराज, पिता अशोक शर्मा, निवासी पुरानी बस्ती कोटा, वार्ड क्रमांक 8 का नाम भी गुंडा बदमाशों की लिस्ट में जोड़ा गया है। हालांकि, उनकी थाने में हाजिरी अभी तक नहीं हुई है।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, पुराने गुंडा-बदमाश थाने में हाजिर हुए, लेकिन नए नाम के बदमाश फिलहाल केवल “कागज़ों में दर्ज” हैं। यह कब थाने में हाजिर होंगे, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।




















Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली