The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

खोडरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Views: 705
Spread the love
Read Time:3 Minute, 46 Second

खोडरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

स्थान: खोडरी, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खोडरी में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
प्रातः 8 बजे विद्यालय के प्राचार्य श्री पी. के. पात्रे और उनके सहयोगी व्याख्याता
श्री एस. के. महादेवा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। तिरंगे को सलामी देने के पश्चात
विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

प्रभात फेरी एवं ग्राम भ्रमण

प्राचार्य ने उद्बोधन में विद्यार्थियों, ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इसके उपरांत प्रभात फेरी निकाली गई, जो ग्राम पंचायत खोडरी, सोसाइटी और ग्रामीण बैंक
होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण में पहुँची।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियाँ

विद्यालय प्रांगण में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने कर्मा नृत्य सहित
विविध प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अतिथियों हेतु कक्षा 12वीं की छात्राओं द्वारा
स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी में व्याख्याता श्रीमती टी. नागेश, श्रीमती किरण विंध्यराज,
श्रीमती सरोज कुजूर का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन श्रीमती सरिता राय
श्री राजकुमार कुर्रे ने पारंपरिक अंदाज में किया। कार्यक्रम के समापन पर
व्याख्याता श्री अनिल तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

गरिमामयी उपस्थितियाँ

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री राठौर,
ग्राम पंचायत खोडरी की सरपंच सुश्री दिव्या पेद्रो, एसएमडीसी अध्यक्ष श्री विष्णु चौरसिया,
सदस्य दीपचंद जैन, नलिनेश जैन, फूलसिंह पेन्द्रों, राज जैन,
ग्राम उपसरपंच किशन दुबे, एवं गणमान्य नागरिक मनोज दुबे, रशीद खान,
कांति जैन, दिव्यांश जैन, तेजलाल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

सुचारु व्यवस्थापन

कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ व्याख्याता श्री पंकज शर्मा, श्री सुधांशु गौरहा सहित
समस्त शाला परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Tags: #स्वतंत्रता_दिवस #खोडरी #बिलासपुर #शासकीय_उच्चतर_माध्यमिक_विद्यालय #कर्मा_नृत्य #प्रभात_फेरी #स्कूल_समाचार #छत्तीसगढ़

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed