सीपत में शान से लहराया तिरंगा, चंद्रप्रकाश सूर्या ने किया ध्वजारोहण
स्थान: सीपत, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |
सरस्वती शिशु मंदिर और शा.उ.मा.वि. सीपत में स्वतंत्रता दिवस समारोह
79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष (अनुसूचित जाति मोर्चा) एवं जिला पंचायत प्रतिनिधि
चंद्रप्रकाश सूर्या ने सीपत में दो अलग-अलग स्थानों पर ध्वजारोहण किया।

सुबह 7:00 बजे सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में वे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इसके बाद सुबह 8:30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीपत में तिरंगा फहराया गया।
इस दौरान सूर्या ने कहा कि “आजादी पाने के लिए अनेक देशभक्तों ने अपने प्राण न्योछावर किए,
तब जाकर हमें यह स्वतंत्रता मिली”।
गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में एसएमडीसी सदस्य बांके बिहारी गुप्ता, अभिलेश यादव,
दुबे सिंह कश्यप, राजेश, दीपक गुप्ता,
नारायण साहू, यशवंत गोस्वामी,
प्राचार्य यादव मैडम सहित सभी विद्यालय के गुरुजन, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में
ग्रामवासी उपस्थित रहे।







Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर