जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
स्थान: मल्हार, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |
रिपोर्ट: गणेशदत्त राजू तिवारी
शहीद दीपक भारद्वाज को श्रद्धांजलि
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर स्थित शहीद दीपक भारद्वाज (पुलिस सब-इंस्पेक्टर) के स्मारक पर
प्राचार्य श्री एम.के. श्रीवास्तव और मल्हार चौकी प्रभारी श्री ओमकार धर दीवान द्वारा
पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस दौरान श्री श्रीवास्तव ने शहीद दीपक भारद्वाज के जीवन का संक्षिप्त परिचय भी दिया।
इस अवसर पर एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के छात्र-छात्राएं, सभी कर्मचारीगण तथा पत्रकार
श्री ओमप्रकाश पाण्डेय, श्री संजीव पाण्डेय और श्री शेषनारायण गुप्ता उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण एवं प्राचार्य का संबोधन
शहीद को श्रद्धांजलि के बाद प्राचार्य श्री एम.के. श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि हमने कई क्षेत्रों में तरक्की की है, लेकिन गुलामी की मानसिकता अब भी समाज में बनी हुई है।
उन्होंने मोबाइल के दुष्प्रभाव, समाज में बढ़ती हिंसा और स्वतंत्रता को संजोकर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से देश के विकास में सक्रिय योगदान देने और कर्तव्यपथ पर चलते हुए स्वाधीन चेतना का विकास करने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान
समारोह में विद्यालय की छात्राओं ने सामूहिक पीटी और कक्षा 9वीं की छात्राओं ने
पिरामिड का रोमांचक प्रदर्शन किया। कक्षा 6वीं, 7वीं, 8वीं, 9वीं और 11वीं के
छात्रों ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नृत्य और गीत प्रस्तुत किए।
शिक्षक संबोधन में श्री राजन कुमार और छात्र प्रस्तुतियों में कु. देशना,
कु. अदिति कौशिक तथा नित्यगोपाल महन्त ने भाषण दिया।
विशेष उपलब्धियों के लिए छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उपप्राचार्य का संदेश और कार्यक्रम का समापन
उपप्राचार्य श्री पी.सी. झा ने देश में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसी समस्याओं का उल्लेख करते हुए
बच्चों को अपनी कमियों को स्वीकार कर उन्हें दूर करने की प्रेरणा दी और शिक्षा पर पूर्ण ध्यान केंद्रित करने का संदेश दिया।
उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।
मंच संचालन श्री सी.पी. साहू ने किया।







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार