स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण और स्वच्छता कर्मियों का सम्मान समारोह सम्पन्न
स्थान: सरस्वती कुंज, नेहरू नगर, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) |
संयुक्त आयोजन में देशभक्ति का उत्साह
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल,
पतंजलि योग समिति बिलासपुर, लायंस क्लब बिलासपुर लक्ष्य,
टीम मानवता और डिवाइन ह्यूमिनिटी के संयुक्त तत्वावधान में
ध्वजारोहण एवं स्वच्छता कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सुबह 6 बजे से 8 बजे तक सरस्वती कुंज, नेहरू नगर, बिलासपुर में किया गया।
MJF लायन डॉ. लव श्रीवास्तव (अध्यक्ष, लायंस क्लब बिलासपुर कैपिटल) ने
सभी को तिरंगा पिन पहनाकर सम्मानित किया।
स्वच्छता कर्मियों को माला, नारियल और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुति
देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति लायन सुबोध नेमा,
लायन संतोष आचारी, लायन लव श्रीवास्तव और रानी
द्वारा दी गई। ध्वजारोहण के पश्चात सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ राज्य प्रभारी, पतंजलि योग समिति
श्री संजय अग्रवाल थे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में ला. स्वेता शास्त्री (ZC),
श्री बाल गोविन्द अग्रवाल (मीडिया प्रभारी, पतंजलि योग समिति),
और श्री गोविन्द तिवारी (भारत स्वाभिमान अध्यक्ष) उपस्थित रहे।
सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और
दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रोग्राम डायरेक्टर और क्लब संरक्षक लायन डॉ. के.के. श्रीवास्तव
(जिला प्रभारी, पतंजलि योग समिति) रहे।
उपस्थित गणमान्य और सदस्य
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें
लायन संतोष निषाद, लायन देवेंद्र चंद्रवंशी,
लायन सचिन निगम, लायन निशेष वर्मा,
लायन डॉ. पी.के. शर्मा, लायन उत्तम उपाध्याय,
लायन नरेंद्र सिंह चंदेल और अन्य सदस्य शामिल थे।
अन्य सम्मानित सदस्यों में रानी, सुकृता, ज्योति यादव,
श्रेया पांडेय, प्रगति श्रीवास, मालती साहू,
अनमोल दुबे, संगीत, गौरी बहन, दीपाली
आदि शामिल रहे।








Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार