बिना डिग्री, बिना लाइसेंस-खुलेआम चल रही मौत की दुकान,स्वास्थ्य विभाग गहरी नींद में
बिर्रा। बम्हनीडीह ब्लॉक अंतर्गत आने वाले बिर्रा गांव में स्वास्थ्य विभाग के नजरों में धुल झोंकते हुए झोलाछाप पटेल डॉक्टर खुलेआम मरीजों का इलाज कर रहा है। वर्षों से चल रही इस क्लिनिक में इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है।
गांव के लोगों के अनुसार, यह झोलाछाप डॉक्टर न केवल सामान्य बीमारियों का इलाज करता है, बल्कि ग्लूकोज़ की बोतल चढ़ाने से लेकर ऑपरेशन तक की व्यवस्था अपने क्लिनिक में करता है। बिना किसी मान्यता और मेडिकल डिग्री के इलाज करने वाला यह पटेल डॉक्टर लगातार मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्लिनिक की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को कई बार दी गई, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।कार्रवाई न होने से झोलाछाप पटेल डॉक्टर के हौसले बुलंद हैं और वह खुलेआम इलाज जारी रखे हुए है।
वर्जन
जांच कर जल्द ही कार्यवाही किया जाएगा,
अजम्भर सिसोदिया
बीएमओ






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार