Views: 1601 बिलासपुर मस्तूरी जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओखर में श्री वासुदेव गौशाला सेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला में
30 से अधिक गायों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि
गौशाला में भूख-प्यास और चारा-पानी की कमी के कारण लगातार गौमाताओं की मौत हो रही है।
जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को एक ही दिन लगभग 31 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि समिति के लोग “गौरक्षक नहीं, बल्कि गऊभक्षक” बन चुके हैं।
बावजूद इसके गौ सेवा आयोग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इस घटना से आक्रोशित होकर 26 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत ओखर के ग्रामीणों ने बैठक की और
गौशाला निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई
तो वे बिलासपुर कलेक्टर के पास जाकर जन आंदोलन करेंगे।
Read Time:2 Minute, 32 Second
मस्तूरी: श्री वासुदेव गौशाला सेवा समिति में गायों की मौत, ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
रिपोर्टर: अमर यादव, बिलासपुर मस्तूरी
30 से अधिक गायों की मौत का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि
गौशाला में भूख-प्यास और चारा-पानी की कमी के कारण लगातार गौमाताओं की मौत हो रही है।
जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त 2025 को एक ही दिन लगभग 31 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई।ग्रामीणों का कहना है कि समिति के लोग “गौरक्षक नहीं, बल्कि गऊभक्षक” बन चुके हैं।
बावजूद इसके गौ सेवा आयोग और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।इस घटना से आक्रोशित होकर 26 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत ओखर के ग्रामीणों ने बैठक की और
गौशाला निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई
तो वे बिलासपुर कलेक्टर के पास जाकर जन आंदोलन करेंगे।

सरपंच प्रतिनिधि लक्ष्मी प्रसाद यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करने पर
गौशाला में भूखे-प्यासे मवेशी मिले और मृत गायों को आनंद-खनन में ठिकाने लगाने की बात सामने आई।
उन्होंने कहा कि समिति ने सरपंच को बिना जानकारी दिए मनमानी की है।
अब देखना यह है कि बिलासपुर जिला कलेक्टर इस गंभीर मामले पर क्या संज्ञान लेते हैं,
क्योंकि ग्रामीणों के अनुसार लगातार गायों की मौत हो रही है और प्रशासन अब तक मौन है।
https://youtube.com/shorts/M2MFkzZa7HY?feature=share

Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली