कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 41 गैस सिलेंडर जब्त
बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने लोक सुरक्षा के मद्देनज़र द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (प्रदाय और वितरण विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की। इस दौरान तीन संस्थानों से कुल 41 घरेलू गैस सिलेंडर एवं रीफ़िलिंग में उपयोग होने वाली सामग्री जब्त की गई।

खाद्य विभाग की जाँच टीम ने आशीष ट्रेडर्स (ओल्ड बस स्टैंड, बिलासपुर) से 10 घरेलू गैस सिलेंडर,
शुभम किचन केयर गैस रिपेयर (कोनी) से 13 सिलेंडर तथा
आर्य फ्रिज एवं गैस चूल्हा रिपेयर (कोनी, बिलासपुर) से 18 सिलेंडर जब्त किए।
इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी राजीव लोचन तिवारी,
सविता शर्मा, अजय मौर्य,
विनीता दास, खाद्य निरीक्षक मंगेश कांत,
वर्षा सिंह और वसुधा राजपूत शामिल रहे।
खाद्य विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
Tags:
बिलासपुर,
खाद्य विभाग,
गैस सिलेंडर,
कलेक्टर निर्देश,
कार्रवाई,
LPG सिलेंडर








Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली