The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

गणेश उत्सव में यातायात व्यवस्था हेतु SSP रजनेश सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

Views: 1687
Spread the love
Read Time:3 Minute, 0 Second

 

गणेश उत्सव में यातायात व्यवस्था हेतु SSP रजनेश सिंह ने दिए दिशा-निर्देश

बिलासपुर, 01 सितम्बर 2025। गणेश उत्सव के दौरान सुव्यवस्थित आवागमन और शांतिपूर्ण गणेश विसर्जन सुनिश्चित करने हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर ने शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।

बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश

  • समितियों को यातायात नियमों से संबंधित बोर्ड, बैनर, फ्लेक्सी लगाने के निर्देश।
  • प्रत्येक समिति को कम से कम 10 वॉलिंटियर ड्रेस कोड के साथ नियुक्त करने की अनिवार्यता।
  • प्रतिबंधित साउंड सिस्टम और तेज आवाज वाले डीजे का उपयोग पूर्णतः वर्जित।
  • नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को गणेश विसर्जन जुलूस में शामिल करने पर रोक।
  • इलेक्ट्रिक तारों और साउंड सिस्टम का सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश।
  • नियत मार्ग और पुलिस द्वारा बनाए गए डायवर्सन का पालन अनिवार्य।
  • गहरे पानी या तेज बहाव में विसर्जन से परहेज की हिदायत।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि अमर्यादित, फूहड़ और अश्लील गाने बजाना प्रतिबंधित रहेगा तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग केवल न्यायालय द्वारा निर्धारित सीमा के भीतर ही किया जा सकेगा।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी शहर राजेन्द्र जयसवाल, एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, टीआई सिविल लाइन सुमत साहू, टीआई कोतवाली देवेश राठौर समेत शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों के सदस्य और प्रतिष्ठित नागरिक मौजूद रहे।

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और गणेश उत्सव को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण बनाने में सहयोग करें।

 

Tags: बिलासपुर पुलिस, गणेश उत्सव, गणेश विसर्जन, SSP रजनेश सिंह, यातायात नियम, Bilaspur News, Chhattisgarh News

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed