The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर अटल चौक गणेश उत्सव समिति ने 8वें वर्ष गणेश स्थापना धूमधाम से की

Views: 2122
Spread the love
Read Time:1 Minute, 47 Second

 

बिलासपुर अटल चौक गणेश उत्सव समिति ने 8वें वर्ष गणेश स्थापना धूमधाम से की

बिलासपुर। यातायात नगर वार्ड क्रमांक 09 स्थित अटल चौक गणेश उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष 8वें वर्ष गणेश जी की स्थापना बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव से की गई।

समिति ने पुष्पों से सजे भव्य पंडाल का निर्माण किया, जहां गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भगवान गणेश के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त किए।

कार्यक्रम में शामिल सदस्य

कार्यक्रम में पुरोहित संतोष शर्मा (पप्पू) द्वारा पूजन संपन्न कराया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्य दुर्गेश, आशीष, छोटू, कोमल, रवि, जवाहर, नारायण, पुनाराम, दीपांशु, गौरव, साहिल, बाबा, करण, मनीष, सुमित, सोनू, आफताब, राकेश, भोला, आजू, प्यारे, चिंटू, आशीष, मोनू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

गणेश उत्सव समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नगरवासी बढ़-चढ़कर भाग लेंगे।

Tags: बिलासपुर गणेश उत्सव, अटल चौक गणेश समिति, गणेश स्थापना 2025, Bilaspur News, Chhattisgarh News, गणपति बप्पा

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed