ब्लड डोनेशन कैम्प में कलेक्टर ने किया रक्तदान, महादान के लिए लोगों को किया प्रोत्साहित
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, शाखा बलौदाबाजार द्वारा
सोमवार को जिला चिकित्सालय में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
कलेक्टर दीपक सोनी ने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान उपरांत इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा
उन्हें प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। कलेक्टर श्री सोनी ने रक्तदान को “महादान” बताते हुए लोगों से आगे आकर
नियमित रक्तदान करने की अपील की।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि शिविर में कुल 16 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।
उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति, जिसका वजन 45 किलोग्राम और
हीमोग्लोबिन 12.5 हो, रक्तदान कर सकता है। एक बार में लगभग 350 मिली रक्त लिया जाता है
और एक व्यक्ति साल में 4 बार सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि
रक्तदान से किसी प्रकार की कमज़ोरी नहीं आती।
कार्यक्रम के दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार अवस्थी, सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा
सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कौन कर सकता है रक्तदान?
- आयु: 18–65 वर्ष
- वजन: 45 किलोग्राम या अधिक
- हीमोग्लोबिन: 12.5 या अधिक
- प्रति दान संग्रह: लगभग 350 मिली
- आवृत्ति: वर्ष में अधिकतम 4 बार







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार