रतनपुर की जनता जहरीले तालाब के पानी से त्रस्त, आजाद मंच ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुर जिले की पहचान मां महामाया की नगरी रतनपुर की प्राचीन धरोहर कृष्ण अर्जुनी तालाब आज बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। लगभग 20 एकड़ में फैला यह ऐतिहासिक तालाब, जिसकी धार्मिक मान्यता और वर्षों से सामाजिक उपयोगिता रही है, अब बदबूदार और जहरीले पानी से भर चुका है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि तालाब में निस्तारी, पूजा-पाठ, काठी दसक्रम और स्नान का वर्षों से उपयोग होता आया है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से इसका पानी इतना दूषित हो गया है कि अब तालाब के पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। नहावन और कर्मकांड के लिए लोग अब महामाया ट्रस्ट से टैंकर मंगवाकर पानी का उपयोग करने को मजबूर हैं। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता इस स्थिति के लिए जिम्मेदार बताई जा रही है।
आजाद मंच का मुआयना और चेतावनी
आजाद मंच द्वारा लंबे समय से “कृष्ण अर्जुनी तालाब बचाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रतनपुर परिक्षेत्र के पदाधिकारियों ने तालाब का मुआयना किया और स्थानीय जनता की समस्याओं को सुना।
मंच के प्रमुख विक्रांत तिवारी ने कहा कि रतनपुर वासी इस जहरीले पानी और बर्बाद हो रही धरोहर से दुखी हैं, जबकि नगर पालिका अध्यक्ष मुंबई और गुजरात में समुद्र की सैर करने में व्यस्त हैं। उन्होंने इसे “दुखद और गैरजिम्मेदाराना रवैया” बताया।
बड़ा आंदोलन होगा
विक्रांत तिवारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर तत्काल प्रभाव से कृष्ण अर्जुनी तालाब की सफाई कर उसे जहरीले पानी से मुक्त नहीं कराया गया तो नगर पालिका प्रशासन के विरुद्ध बड़ा जन आंदोलन शुरू किया जाएगा।







Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली