The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

इंडियन पब्लिक स्कूल करनौद मे धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Views: 2889
Spread the love
Read Time:1 Minute, 42 Second

इंडियन पब्लिक स्कूल करनौद धूम धाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

 

 

जांजगीर चाम्पा – जिले के इंडियन पब्लिक स्कूल करनौद मे धूम धाम से मनाया गया डॉ. सर्वपल्ली राधकृष्णन जी की जयंती एवं शिक्षक दिवस स्कूल मे बच्चों ने सर्वपल्ली जी के छाया चित्र के आगे दीप जलाकर उनको नमन किये एवं अपने शिक्षको को गिफ्ट देकर उनका आशीर्वाद लिया.

 

कार्यक्रम मे स्कूल के संचालक पालेश्वर डडसेना एवं स्कूल के प्राचार्य आकृति जलतारे घनश्याम डडसेना ने भी सर्वपल्ली जी के छाया चित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया उसके बाद बच्चों ने अपना अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया.

 

*संचालक पालेश्वर डडसेना*

 

इंडियन पब्लिक स्कूल के संचालक पालेश्वर डडसेना ने कहा की आप अच्छे से बढिये और आगे बढिये जिससे हमारे स्कूल का नाम रोशन हो और अपने माता पिता का भी नाम रोशन करो और अच्छे से पढ़ाई करो कहते हुये बच्चों को उज्जवल भविष्य की कामना किये

 

कार्यक्रम मे स्कूल के प्रिंसिपल आकृति जलतारे व संचालक के शिक्षक घनश्याम डडसेना एवं उनके साथ सभी शिक्षक शिक्षिका उपस्थित रही

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed