राजनांदगांव: परेशान मां ने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर जलाया – अस्पताल में मौत, गिरफ्तार
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़): जिले की अटल आवास कॉलोनी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जिसमें एक बुजुर्ग महिला ने शराब पीकर गाली-गलौज करने से परेशान होकर अपने दिव्यांग बेटे को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। बेटे की इलाज के दौरान मौत हो गई और पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक वीरेन्द्र साहू सुबह अपनी मां सुहागा बाई साहू से विवाद कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, लगातार नशे और गाली-गलौज से तंग आकर मां ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के समय विरेन्द्र की पत्नी अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने गई थी। घटनास्थल पर लौटने पर हिना ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश करते हुए पति को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों के इलाज के बावजूद विरेन्द्र की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी राजेश साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपी मां को गांधी चौक स्थित रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में सुहागा बाई ने कबूल किया कि बेटा कई वर्षों से शराब और बुरी आदतों से परिवार को परेशान कर रहा था, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया।






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली