सरगुजा: शादीशुदा प्रेमियों की मध्यरात्रि मुलाकात पकड़ी गई, पंचायत ने सुनाया चौंकाने वाला फैसला
अंबिकापुर/सरगुजा: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका की रात के वक्त गुपचुप मुलाकात पकड़ी गई। घरवालों ने दोनों को रस्सी से बांध दिया और पिटाई की। घटना के बाद पंचायत बैठी और महिला को प्रेमी के हवाले करने का आश्चर्यजनक निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, शुभम राजवाड़े (तेलाई कच्छार गांव) और उसकी प्रेमिका (पुहपुटरा गांव) लंबे समय से प्रेम संबंध में थे। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। सोमवार की रात शुभम ने प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुँचाया और घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया।
परिवारवालों ने दोनों को बांधकर पिटाई की तथा पूरे गांव में खबर फैल गई। अगले दिन पंचायत बुलाई गई, जिसमें खुलासा हुआ कि दोनों पहले से प्रेम संबंध में थे। पंचायत ने विवाद के समाधान के लिए महिला को प्रेमी के साथ भेजने का फैसला लिया।

मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन दोनों परिवारों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई। इसलिए पुलिस ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। यह फैसले गांव में चर्चा और विवाद का विषय बन गए हैं। कई लोग इसे साहसिक फैसला या कानून के विरुद्ध बता रहे हैं।





Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली