The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

GPM NEWS : फूल कुंवर और गोल्डी जैन पर हत्या की साजिश के आरोप

Views: 2739
Spread the love
Read Time:2 Minute, 33 Second

 

फूल कुंवर और गोल्डी जैन पर हत्या की साजिश के आरोप

गौरेला। जमीन विवाद से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में फूलबाई राठौर और गोल्डी जैन पर हत्या की साजिश रचने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता संतोषी बाई राठौर ने अपने भाई के साथ जीपीएम एसपी कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों आरोपियों ने साजिश के तहत उनकी निजी भूमि को अक्षर राठौर पिता अशोक राठौर निवासी भदौरा के नाम पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करा लिया है। जब पीड़िता और उनकी बहन भावना राठौर ने इस मामले में पूछताछ करने आरोपी पक्ष से संपर्क किया, तो गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश की गई।

पीड़िता ने बताया कि इस दौरान फूलबाई राठौर ने धमकी देते हुए कहा- “जैसे 8-10 साल पहले कैरोलिना और उसके भाई को मरवा कर ठिकाने लगाया, वैसे ही तुम्हें भी मरवा देंगे। अगर मैं अपने पति को मरवा सकती हूं, तो तुम क्या चीज हो।”

गंभीर पहलू यह है कि शिकायतकर्ता संतोषी बाई राठौर का पति पिछले 10 वर्षों से गायब है और अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे पीड़िता की आशंका और भी मजबूत हो गई है कि कहीं उनके पति की हत्या कर दी गई हो।

पीड़िता ने अपनी सुरक्षा को खतरा बताते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी है कि मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए कि क्या वास्तव में फर्जी रजिस्ट्री हुई है और 10 साल से लापता पति की गुमशुदगी के पीछे इन आरोपियों की कोई भूमिका है या नहीं।


Tags: फूल कुंवर राठौर, गोल्डी जैन, हत्या की साजिश, जमीन विवाद, एसपी शिकायत, गौरेला न्यूज, फर्जी रजिस्ट्री, पति लापता

 

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख GPM )

ईश्वर प्रसाद कैवर्त ( जिला ब्यूरो प्रमुख : गौरेला पेंड्रा मरवाही The YWN News ) पता: कओशल प्रसाद, ग्राम - सेखवा, पोस्ट-कोटमी कला, सेखवा, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ - 495119

You may have missed