The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल पीड़ित परिवार की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई

Views: 1305
Spread the love
Read Time:3 Minute, 18 Second

जांजगीर-चांपा पुलिस की मानवीय पहल पीड़ित परिवार की बेटियों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई

 

जांजगीर-चांपा।

सितंबर माह में थाना बिर्रा क्षेत्र के ग्राम करही में हुए तीन जघन्य हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार गहरे शोक और आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहे हैं। ऐसे हालात में बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए जांजगीर-चांपा पुलिस ने सराहनीय कदम उठाया है।

 

जिला पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भा.पु.से.) ने पीड़ित परिवारों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और बेटियों की शिक्षा का जिम्मा उठाने की घोषणा की।

 

मासूम मायरा का दाखिला और पूरा शुल्क वहन

 

मृतक उपसरपंच महेन्द्र बघेल की नन्हीं बेटी मायरा बघेल का पेंड्री (जिला सक्ती) स्थित एम.एस. कश्यप बाल संस्कार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में दाखिला कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए मायरा की पूरे शैक्षणिक सत्र (2025-26) की फीस और ट्रांसपोर्ट शुल्क वहन करने का संकल्प लिया। थाना प्रभारी बिर्रा निरीक्षक जयकुमार साहू की टीम ने विद्यालय जाकर संपूर्ण शुल्क का भुगतान कर छात्रा को किताबें, कॉपी, बैग और अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई।

 

सोनिया कश्यप को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन

 

इसी तरह मृतक मनोज कश्यप की पुत्री सोनिया कश्यप, जिन्होंने हाल ही में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण की है, को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि उनकी उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

 

मानवीय संवेदना और सामुदायिक पुलिसिंग का उदाहरण

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जरूरतमंद परिवारों की मदद करना भी हमारी जिम्मेदारी है। शिक्षा और सुरक्षा को प्राथमिकता देना पुलिस की संवेदनशीलता का हिस्सा है।”

 

ग्राम करही के ग्रामीणों व परिजनों ने इस पहल को सामुदायिक पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए पुलिस विभाग का आभार जताया। उनका कहना है कि इस कदम से न केवल बच्चों की शिक्षा सुरक्षित हुई है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी गया है।

महेंद्र प्रताप कर्ष ( जिला ब्यूरो प्रमुख : जांजगीर-चांपा )

साधना न्यूज़ , snn24 न्यूज़, दैनिक दबंग केशरी जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों में काम करने का अनुभव.. पता : S/O: बद्री प्रसाद कर्ष, १७२(२), स्कूल पारा, लखुर्री, लखाली, जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ 495660

You may have missed