पीडब्ल्यूडी विभाग क्रमांक 1 के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का दो माह का वेतन लंबित
रायपुर, 25 सितंबर 2025: छत्तीसगढ़ लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय प्रवक्ता श्री वीरेंद्र कुमार साहू ने जानकारी दी कि पीडब्ल्यूडी विभाग क्रमांक 1 के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का वेतन पिछले दो माह से लंबित है। इस कारण कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वेतन भुगतान में हो रही देरी के विरोध में सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने संघ को ज्ञापन सौंपा और वेतन भुगतान में सहयोग की मांग की। इसके बाद संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बिंदेश्वर राम रौतिया, प्रांतीय प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार साहू, जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह चंदेल, जिला सचिव अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट एवं विभागीय अध्यक्ष ईश्वर पाठक ने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की।
अधिकारियों से चर्चा के बावजूद समस्या बनी रहने पर आज दिनांक 25 सितंबर 2025 को संघ ने विभागीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया। मंत्री जी ने ज्ञापन प्राप्त कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार साहू, जगदीश सिंह चंदेल, अशोक कुमार ब्रह्मभट्ट, राजेश कुमार कंवर, ईश्वर पाठक, राजेश कुमार वर्मा एवं कामेश्वर बंजारे उपस्थित रहे।






Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार