सांसद खेल महोत्सव 2025: विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 7 से 11 अक्टूबर तक
बलौदाबाजार, 26 सितंबर 2025
रायपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आयोजन 21 सितंबर से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल विधाओं में किया जाएगा। इसके तहत सिमगा, भाटापारा और बलौदाबाजार में विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएँ 7 से 11 अक्टूबर 2025 तक होंगी।
आयोजन की तैयारी को लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और सफल आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाटापारा नगरपालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता, डीएफओ गणवीर धम्मशील सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
खेल और पंजीयन प्रक्रिया
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य खेल और फिट इंडिया का वातावरण बनाना है तथा ग्रामीणों में खेल के प्रति उत्साह और रुचि को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों का पंजीयन ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से 6 अक्टूबर तक किया जा सकता है।
शामिल होने वाले खेल
इस महोत्सव में पुरुष और महिला वर्ग के प्रतिभागी 9 से 19 वर्ष तथा 19 वर्ष से अधिक आयु समूह में भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिताएँ निम्नलिखित खेलों में आयोजित होंगी:
- खो-खो
- कुश्ती
- वॉलीबॉल
- भारोत्तोलन
- तैराकी
- शरीर सौष्ठव
- शतरंज
- फुगड़ी
- कबड्डी
- गेड़ी दौड़
- रस्सा-कस्सी
- रस्सी कूद
प्रतियोगिता का चयन और चरण
प्रति ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्र से विभिन्न खेलों के आयुवर्गवार विजेताओं का चयन किया जाएगा। इसके बाद विकासखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ी रायपुर लोकसभा क्षेत्र स्तरीय सांसद खेल महोत्सव 2025 में भाग लेंगे।







You are my inspiration , I own few blogs and infrequently run out from to post : (.