एसईसीएल ने शुरू किया ‘स्वच्छोत्सव 2025’, ई-वेस्ट प्रबंधन और शून्य अपशिष्ट उत्सव पर विशेष जोर
बिलासपुर, 26 सितंबर 2025: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने इस वर्ष “स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025” की शुरुआत ‘स्वच्छोत्सव: स्वच्छ और हरित उत्सव, शून्य-अपशिष्ट’ थीम के तहत की है। इस अभियान का मुख्य फोकस कचरा प्रबंधन और ई-वेस्ट के संग्रह एवं रीसाइक्लिंग पर रखा गया है।
यह अभियान 2 अक्टूबर तक स्पेशल कैंपेन 5.0 की तैयारी चरण के रूप में चलेगा। इसका शुभारंभ एसईसीएल मुख्यालय और सभी परिचालन क्षेत्रों में स्वच्छता शपथ दिलाकर किया गया। बिलासपुर मुख्यालय में स्वच्छता संदेश देने और कर्मचारियों को प्रेरित करने के लिए आकर्षक रंगोली भी बनाई गई।
इस वर्ष एसईसीएल ने विशेष रूप से ई-वेस्ट प्रबंधन पर जोर दिया है। इसके लिए संग्रह एवं रीसाइक्लिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही कपड़े के बैनर प्रमुख स्थानों पर लगाए जाएंगे, जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे, स्वच्छता प्रतियोगिताएँ होंगी, ‘एक पेड़ मां के नाम’ योजना के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा तथा सफाई मित्रों का सम्मान भी होगा।
स्पेशल कैंपेन 5.0 का क्रियान्वयन चरण 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक लागू होगा। इसका उद्देश्य स्वच्छता प्रथाओं को संस्थागत रूप देना, सतत विकास को मजबूत करना और सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्यों को कम करना है।
पिछले वर्ष स्पेशल कैंपेन 4.0 में एसईसीएल ने लक्ष्यों से अधिक उपलब्धियां हासिल कर कोल इंडिया की सहायक कंपनियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। साफ-सफाई, कबाड़ निपटान और स्थान प्रबंधन में बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ कंपनी ने मीडिया कवरेज व सोशल मीडिया सहभागिता में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी।
‘स्वच्छोत्सव 2025’ के जरिये एसईसीएल राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन को गति देने के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता और सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ा रहा है।
— समाप्त —








Hello. remarkable job. I did not imagine this. This is a remarkable story. Thanks!