The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Views: 505
Spread the love
Read Time:2 Minute, 16 Second

पचपेड़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। थाना पचपेड़ी पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 40 पाव देशी शराब जप्त की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

पकड़ा गया आरोपी

आरोपी का नाम प्रमोद साहू पिता अमरनाथ साहू उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम केवटाडीह थाना पचपेड़ी, जिला बिलासपुर बताया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने एवं सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी पचपेड़ी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम केवटाडीह निवासी आरोपी के विरुद्ध रेड की गई।

इस दौरान आरोपी प्रमोद साहू के कब्जे से 40 पाव देसी शराब जप्त की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर दिनांक 28.09.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

पुलिस का सख्त रुख

पचपेड़ी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।


Tags: बिलासपुर पुलिस, पचपेड़ी थाना, अवैध शराब, देसी शराब, पुलिस कार्रवाई, छत्तीसगढ़ समाचार

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed