बिलासपुर जकात फाउंडेशन ने गरीब छात्रों को दी छात्रवृत्ति
प्रतिभावान छात्रों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथि
कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता के. ए. अंसारी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के आईपीएस ऑफिसर एवं डिप्टी आईजी मोहम्मद साकिब उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में एसईसीएल के डिप्टी जीएम साकिब मोहम्मद, रेलवे के मोहम्मद हुसैन, लूतरा शरीफ कमेटी के अध्यक्ष इरशाद अली, डॉ. मोहसिन सिद्दीकी और डॉ. फरहा खान शामिल थे।
छात्रवृत्ति और प्रोत्साहन
श्री अंसारी द्वारा विभिन्न स्कूलों के प्रिंसिपलों को बच्चों की वार्षिक फीस हेतु चेक प्रदान किए गए। वहीं मुख्य अतिथि मोहम्मद साकिब ने IIT, NEET, JEE और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें आगे कड़ी मेहनत जारी रखने की प्रेरणा दी।
निशान-ए-बिलासपुर सम्मान
कार्यक्रम में समाजसेवा, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को निशान-ए-बिलासपुर सम्मान देकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों और बच्चों की पढ़ाई में मदद करने वालों के प्रयासों को सराहा गया।
कमेटी का उद्बोधन
जकात फाउंडेशन के सदर सरफराज खान ने कहा कि कोई भी बच्चा पैसे की कमी के कारण पढ़ाई से वंचित न हो, इसके लिए फाउंडेशन हर संभव मदद करता रहेगा। उपाध्यक्ष एम. एन. रिजवान ने शिक्षा को तरक्की का आधार बताया। सचिव आमिर खान ने जानकारी दी कि पिछले 3 वर्षों में फाउंडेशन लगभग 300 बच्चों की पढ़ाई में मदद कर चुका है और आने वाले समय में और अधिक छात्रों को सहयोग किया जाएगा।
कार्यक्रम की सफलता
इस कार्यक्रम को सफलता पूर्वक संपन्न करने में संरक्षक निसार खान, वित्त सचिव गौस मोहम्मद, मोहम्मद महफूज खान, शौकत अली, सैयद रज्जाक अली, रफीक साहब, यासीन कुरैशी, मोहम्मद इमरान, मोहम्मद मुकीम, मोहम्मद खालिद सहित पूरी टीम का योगदान रहा।








Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर