स्कूल प्रबंधक की तत्परता से बची छात्रा की जान, अब खतरे से बाहर
मुंगेली। जिले में बुधवार को हुई एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। पंडरिया रोड स्थित एसएलएस एकेडमिक हायर सेकेंडरी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश में स्कूल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। हादसे के बाद विद्यालय प्रबंधन की तत्परता और जिम्मेदारी ने छात्रा की जान बचा ली।
घटना के तुरंत बाद विद्यालय प्राचार्य और स्टाफ ने छात्रा को जिला अस्पताल मुंगेली पहुँचाया। हालत गंभीर देखते हुए उसे बिलासपुर के अपोलो अस्पताल रेफर किया गया। इसके बाद स्कूल प्रबंधक ने व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए छात्रा को रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया और संपूर्ण उपचार व्यय की जिम्मेदारी उठाई। फिलहाल छात्रा खतरे से बाहर है।
शनिवार को रायपुर अस्पताल में छात्रा के पिता धर्मेंद्र सिंह ने बताया— “विद्यालय प्रबंधन ने समय पर न सिर्फ बेटी को अस्पताल पहुँचाया बल्कि इलाज के लिए पूरा सहयोग भी कर रहे हैं। इससे हमारे परिवार को बहुत सहारा मिला है, हम आभारी हैं।”
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घटना की खबर मिलते ही जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने जांच टीम गठित की। जांच टीम ने रायपुर अस्पताल पहुँचकर छात्रा से मुलाकात की। छात्रा ने लिखित बयान में स्पष्ट किया कि उसने निजी तनाव के चलते खुद यह कदम उठाया और इसमें विद्यालय का कोई दोष नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शियों और स्कूल स्टाफ ने बताया कि त्रैमासिक परीक्षा के बाद छुट्टी के समय छात्रा अचानक रेलिंग से झूलकर कूद गई। स्टाफ ने फौरन स्थिति संभाली और समय रहते उपचार की व्यवस्था की।
विद्यालय प्राचार्य दिलीप ताम्रकार ने कहा— “हमारे लिए हर छात्र हमारे परिवार का हिस्सा है। यह घटना दुखद है, लेकिन प्रबंधन और स्टाफ ने तत्परता से कदम उठाया और अब संपूर्ण इलाज की पूरी निगरानी की जा रही है।”
यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि विद्यालयों की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी किस प्रकार छात्रों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभा सकती है।
Tags:
मुंगेली,
छात्रा आत्महत्या प्रयास,
स्कूल प्रबंधन,
रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर,
एसएलएस एकेडमिक स्कूल,
शिक्षा समाचार






Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली