The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur : मस्तुरी थाना क्षेत्र में महुआ शराब का अवैध कारोबार, पुलिस और जिम्मेदार विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

Views: 893
Spread the love
Read Time:2 Minute, 23 Second

मस्तुरी थाना क्षेत्र में महुआ शराब का अवैध कारोबार, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

स्थान: बिलासपुर, छत्तीसगढ़ | तारीख: 30 सितंबर 2025

नवरात्र पर्व के दौरान जब एक ओर महिलाएं दुर्गा पंडालों में भजन-कीर्तन में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर मस्तुरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कुटेला (ठाकुरदिया) में अवैध महुआ शराब का कारोबार खुलेआम फल-फूल रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां शराब ऐसे बेची जा रही है जैसे गंगा जल हो। सबसे चिंता की बात यह है कि इस नशे की चपेट में सबसे ज्यादा युवा वर्ग और स्कूली छात्र आ रहे हैं।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि शाखाराम नामक व्यक्ति वर्षों से इस अवैध कारोबार को संचालित कर रहा है। फोटो में भी लोग खुलेआम शराब खरीदते हुए देखे जा सकते हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस प्रशासन को इस अवैध गतिविधि की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है पुलिस और जिम्मेदार विभाग की अनदेखी ने इसे और भी बढ़ावा दिया है। 50 से 200 रुपये तक बेची जा रही जहरीली महुआ शराब न सिर्फ युवाओं, बल्कि स्कूली छात्रों को भी नशे की गिरफ्त में ले रही है।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो यह समस्या और गंभीर रूप ले सकती है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नशे के सौदागरों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि समाज और आने वाली पीढ़ी को इस लत से बचाया जा सके।

रिपोर्ट: The YWN News

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed