थाना चकरभाठा पुलिस ने चोरी की नीयत से घर में घुसे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

गिरफ्तार आरोपी

नाम: रंजीत उर्फ बंटी यादव

पिता: जोहन लाल

उम्र: 21 वर्ष

निवासी: परसदा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर

घटना का विवरण

प्रार्थी नंदकिशोर यादव (पिता दुकालू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी परसदा, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर) ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 01.10.2025 को शाम 07:00 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर ट्रांसपोर्ट नगर चला गया था। जब वापस आया तो देखा कि बेडरूम में लगे स्लाइडर दरवाजे का ताला टूटा हुआ था।

अंदर जाने पर आरोपी रंजीत यादव अलमारी के सामान की चोरी करने की नीयत से तलाशी कर रहा था। इस पर तुरंत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान 02.10.2025 को आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने घटना को स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।