दुर्गा विसर्जन को लेकर यातायात पुलिस बिलासपुर की विशेष व्यवस्था
प्रेस विज्ञप्ति | 02 अक्टूबर 2025 | बिलासपुर (छ.ग.)
यातायात पुलिस की अपील
- वाहन चालक एवं राहगीर यातायात नियमों का पालन करें।
- शराब सेवन कर वाहन न चलाएँ।
- बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवर स्पीड और रॉंग साइड वाहन संचालन न करें।
- दुपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी और मालवाहक वाहनों में सवारी से बचें।
- जुलूस मार्ग पर टेंट या पंडाल लगाकर यातायात बाधित न करें।
विशेष यातायात प्रबंध
शहर के व्यस्ततम चौक-चौराहों और मार्गों पर अतिरिक्त यातायात बल की तैनाती की गई है।
विसर्जन स्थल, घाटों और मार्गों पर सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य होगा।
भीड़-भाड़ की स्थिति में एकांगी मार्ग (One Way) और डायवर्जन लागू किए जाएंगे।
समितियों से अपील की गई है कि साउंड सिस्टम संचालन भारतीय संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप रखें।
जागरूकता अभियान
यातायात पुलिस द्वारा सड़कों और नेशनल हाइवे पर फ्लेक्सी, बोर्ड और स्लोगन के माध्यम से नियम पालन हेतु जागरूकता फैलाई जा रही है।
समितियों से यह भी अनुरोध है कि जुलूस के दौरान वालंटियर की नियुक्ति करें जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
समाज से अपील
यातायात पुलिस ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे सरल, सुगम और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करते हुए दुर्गा विसर्जन की शोभायात्रा, जुलूस और झांकियों का आनंद लें।









Average Rating
More Stories
Bilaspur : बेलतरा की बदहाल सड़कों पर अंकित गौरहा का सवाल—कैबिनेट ने डामर पर दी राहत, नगर निगम की सड़कों का समाधान कब?
बिलासपुर: रसूखदार कबाड़ कारोबारी मारपीट मामले में गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार!
बिलासपुर: गनियारी में स्थगन आदेश के बावजूद निर्माण जारी रहने का आरोप, शासकीय भूमि के मामले में कलेक्टर से शिकायत..अब प्रशासन की कार्रवाई पर नजर