The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

Bilaspur Chhattisgarh : नाकाबपोश अपराधियों ने महिला पर हमला, 5 लाख की सुपारी का खुलासा – 4 आरोपी गिरफ्तार

Views: 1454
Spread the love
Read Time:3 Minute, 1 Second

 

नाकाबपोश अपराधियों ने महिला पर हमला, 5 लाख की सुपारी का खुलासा – 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना गस्तुरी चौकी मल्हार, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) – बिलासपुर जिले के मल्हार थाना क्षेत्र में नाकाबपोश अपराधियों द्वारा एक महिला पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि महिला को मारने के लिए 5 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।

घटना का विवरण

दिनांक 26 सितंबर 2025 की सुबह लगभग 5 बजे खैयापारा वार्ड नं. 05 निवासी सतरूपा श्रीवास ब्रश करने के लिए दरवाजा खोली तभी दो अज्ञात नकाबपोश व्यक्तियों ने लाठी से उन पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए बृहस्पति श्रीवास को भी गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में दोनों को तत्काल जे.जे. हॉस्पिटल, बिलासपुर में भर्ती कराया गया।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों से कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि नूतन कर्ष और टेकराम केंवट ने मिलकर करीब 4 माह पहले 5 लाख रुपये में सतरूपा श्रीवास की हत्या का सौदा किया था, जिसमें से 70 हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। हमले में प्रयुक्त लाठियां, कपड़े और घटना में उपयोग की गई मोटरसाइकिल जब्त की गई।

गिरफ्तार आरोपी

  • नूतन कर्ष पिता बलदाऊ प्रसाद कर्ष (28 वर्ष), ग्राम तनीद, थाना शिवरीनारायण
  • टेकराम केंवट पिता मोतीलाल केंवट (30 वर्ष), ग्राम तनीद, थाना शिवरीनारायण
  • कृष्ण कुमार श्रीवास पिता कैलाश श्रीवास (38 वर्ष), ग्राम तनौद, थाना शिवरीनारायण
  • विष्णु प्रसाद श्रीवास पिता सुखराम श्रीवास (35 वर्ष), ग्राम मेड, थाना पाचगढ़

न्यायालय में पेश

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर 01 अक्टूबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

संपूर्ण कार्रवाई में थाना मल्हार पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।

 

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed