यूजीसी ने देशभर के 54 विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया, नोटिस जारी — जानिए कौन-कौन हैं शामिल
नई दिल्ली। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने देशभर के 54 निजी विश्वविद्यालयों को डिफॉल्टर घोषित किया है। आयोग ने इन सभी विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
वेबसाइट पर जरूरी जानकारी नहीं थी अपलोड
यूजीसी के अनुसार, इन विश्वविद्यालयों ने अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर ‘सेल्फ पब्लिक डिस्क्लोजर’ के तहत जरूरी जानकारियां अपलोड नहीं की थीं। इस कारण छात्रों और अभिभावकों को संस्थान से संबंधित सही व पारदर्शी जानकारी नहीं मिल पा रही थी।
यूजीसी गाइडलाइन के मुताबिक, सभी विश्वविद्यालयों को अपनी वेबसाइट पर संस्थान की मान्यता, कोर्स विवरण, फैकल्टी, फीस स्ट्रक्चर, और शिकायत निवारण प्रणाली जैसी सूचनाएं सार्वजनिक करनी होती हैं।
यूजीसी की चेतावनी
आयोग ने चेतावनी दी है कि यदि ये विश्वविद्यालय जल्द सुधार नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कई विश्वविद्यालयों ने कहा है कि वे जल्द ही अपनी वेबसाइटों पर आवश्यक जानकारी अपडेट करेंगे।
ये प्रमुख विश्वविद्यालय शामिल
UGC की पूरी सूची (List of Defaulter Private Universities)
यह सूची यूजीसी एक्ट, 1956 की धारा 13 के तहत उन विश्वविद्यालयों की है जिन्होंने अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक जानकारी अपलोड नहीं की है। पूरी सूची यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.ugc.gov.in पर भी देखी जा सकती है।
Tags:
UGC, Private Universities, Education News, University Grants Commission, UGC Notice 2025, UGC Defaulter List, Amity University, Dr C.V. Raman University, Azim Premji University, Swami Vivekananda University, Higher Education India, शिक्षा समाचार, यूजीसी खबर, निजी विश्वविद्यालय, डिफॉल्टर लिस्ट 2025, YWN News, Bilaspur News









Average Rating
More Stories
Singapore News: अचानक बंद हुआ True Fitness जिम, अभिनेत्री Chen Xiuhuan बोलीं- ‘दिल टूट गया’
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार