The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 9 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Views: 980
Spread the love
Read Time:3 Minute, 22 Second


बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 9 असामाजिक तत्व गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बिलासपुर, 4 अक्टूबर 2025 | The YWN News : बिलासपुर पुलिस ने शहर में असामाजिक तत्वों एवं बदमाश प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना सरकण्डा क्षेत्र से पकड़े गए इन आरोपियों पर धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपीगण की सूची :

  1. मोहम्मद इसराईल पिता आकिर खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी प्रयागराज (उ.प्र.)
  2. अरमान खान पिता मोहम्मद इसराईल, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर, मूल निवासी प्रयागराज (उ.प्र.)
  3. सलमान खान पिता मुन्ने खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर पठान मोहल्ला, मूल निवासी प्रयागराज (उ.प्र.)
  4. सहादत्त खान उर्फ छोटू पिता बन्ने खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी अशोक नगर, मूल निवासी प्रयागराज (उ.प्र.)
  5. वैधनाथ यादव पिता मनहरण लाल यादव, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर खमतराई
  6. ओमप्रकाश मानिकपुरी उर्फ गब्बर पिता दयादास मानिकपुरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी अशोक नगर
  7. करण यादव उर्फ केडी पिता फेकुराम यादव, उम्र 19 वर्ष, निवासी मुरूम खदान अशोक नगर
  8. गौकरण साहू उर्फ बोदू पिता ललित साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी मुरूम खदान
  9. कैलाश साहू पिता संतोष साहू, उम्र 25 वर्ष, निवासी अशोक नगर

पुलिस के अनुसार इन सभी आरोपियों की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। कार्रवाई के दौरान टीम ने तत्परता से काम करते हुए इन्हें पकड़ा। बिलासपुर पुलिस ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

थाना सरकण्डा की तत्पर कार्रवाई

थाना प्रभारी सरकण्डा ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे।


रिपोर्ट – The YWN News , Bilaspur


Tags: बिलासपुर पुलिस कार्रवाई, Sarakanda Police News, Bilaspur Crime Update, Chhattisgarh News, The YWN News, BNSS Section 170, असामाजिक तत्व गिरफ्तार, Bilaspur Jail News, Police Action Bilaspur

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed