The YUVA WORLD News

The YUVA WORLD News

विजयदशमी पर आसुरी प्रवृत्तियों के दमन का संकल्प: त्रिलोक चंद्र श्रीवास

Views: 4934
Spread the love
Read Time:3 Minute, 17 Second


विजयदशमी पर आसुरी प्रवृत्तियों का दमन करने का लें संकल्प : त्रिलोक चंद्र श्रीवास

रतनपुर (बिलासपुर), 4 अक्टूबर 2025 | The YWN News : रतनपुर हाई स्कूल ग्राउंड में विजयादशमी पर्व के अवसर पर हजारों लोगों की उपस्थिति में रावण दहन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित कांग्रेस नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास (राष्ट्रीय समन्वयक – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रभारी – उत्तर प्रदेश एवं उत्तर गुजरात, सचिव – प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, मार्गदर्शक – जिला पंचायत सदस्य वार्ड-3, बिलासपुर) ने समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

“सत्य और धर्म की सदा विजय होती है” — त्रिलोक चंद्र श्रीवास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि –
“विजयादशमी का पर्व हमें यह संदेश देता है कि अभिमानी, पापी, दुष्कर्मी और अत्याचारी व्यक्ति कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, उसका अंत निश्चित होता है। सत्य और धर्म की सदा विजय होती है।”

उन्होंने आगे कहा, “इस पावन पर्व पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने समाज और देश में फैली आसुरी प्रवृत्तियों जैसे नशापन, नक्सलवाद, आतंकवाद और जातिवाद का भी दमन करें। यही सच्चे अर्थों में विजयादशमी का संदेश है।”

भव्य रावण दहन और आतिशबाजी

रतनपुर हाई स्कूल ग्राउंड में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों लोगों की उपस्थिति रही। मंच पर नगर एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, उपाध्यक्ष श्रीमती निराला, भाजपा नेता किशोर महावर, हकीम मोहम्मद, तथा आयोजन समिति के सदस्य कुश कहरा, प्रमोद पांडे, राजा रावत, रवि रावत, आशीष शर्मा, आदित्य शर्मा, पवन पाठक सहित चरण सिंह राज पंडित, जितेंद्र शर्मा (जीतू), दीपक मानिकपुर, कृष्णा श्रीवास और अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे।

आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का पुष्पहार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। रावण दहन के बाद आकर्षक भव्य आतिशबाजी ने पूरे मैदान में उत्सव का माहौल बना दिया।

रिपोर्ट: The YWN News, Bilaspur

Tags: विजयदशमी 2025, Ravan Dahan Ratanpur, Trilok Chandra Srivas, Bilaspur News, Asuri Pravritti, Chhattisgarh Politics, Congress Leader Bilaspur, The YWN News, Ratanpur Dussehra, Vijayadashami Celebration, Bilaspur Updates, Religious Event Chhattisgarh

मनमोहन पात्रे संपादक The YUVA WORLD News

2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत, दैनिक अखबार, सेटेलाइट न्यूज़ चैनल, राष्ट्रीय मासिक पत्रिका में कार्य करने का अनुभव B. Sc. Mathematics व पत्रकारिता में BJMC कि डिग्री। पूर्व बिलासपुर जिला सचिव : Chhattisgarh Journalist Union Journalist Manmohan Patre Chhattisgarh

You may have missed