छात्रा की जबड़े की सफल सर्जरी, अब खतरे से बाहर — स्कूल प्रबंधन ने उठाया इलाज का पूरा खर्चा
मुंगेली। जिले में बुधवार को हुई एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर दिया था, लेकिन इंसानियत और जिम्मेदारी की मिसाल पेश करते हुए SLS एकेडमिक हायर सेकेंडरी स्कूल, पंडरिया रोड के प्रबंधन ने छात्रा की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विद्यालय प्रबंधन की तत्परता से बची छात्रा की जान
जानकारी के अनुसार, 10वीं कक्षा की एक छात्रा अचानक स्कूल की दूसरी मंजिल से आत्महत्या की मनसा से कूद गई थी। घटना के तुरंत बाद विद्यालय प्रबंधन ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए छात्रा को तत्काल मुंगेली जिला अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बिलासपुर अपोलो होते हुए रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल रेफर किया गया।
सफल सर्जरी, अब खतरे से बाहर
अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा की जबड़े की सर्जरी सफल रही है और अब वह खतरे से बाहर है। डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा की हालत स्थिर है और वह धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
“विद्यालय प्रबंधन ने न केवल मेरी बेटी को समय पर अस्पताल पहुँचाया बल्कि इलाज की पूरी जिम्मेदारी भी ली। इलाज का पूरा खर्च स्कूल प्रबंधन द्वारा उठाया जा रहा है।” — छात्रा के पिता धर्मेंद्र सिंह
विद्यालय प्रबंधक की मानवीय पहल
विद्यालय के प्रबंधक शिव आशीष सोनकर स्वयं रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल में छात्रा के इलाज के दौरान लगातार मौजूद रहे। उन्होंने कहा — “हमारे लिए छात्र सिर्फ विद्यार्थी नहीं, परिवार का हिस्सा हैं। इस कठिन समय में हमारा कर्तव्य था कि हम उसके साथ खड़े रहें। ईश्वर की कृपा से ऑपरेशन सफल रहा, और बच्ची जल्द स्वस्थ होकर अपने घर जाएगी — यही सबसे बड़ी खुशी है।”
इंसानियत की मिसाल
इस घटना ने यह साबित कर दिया कि शिक्षा सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी, संवेदनशीलता और इंसानियत का भी दूसरा नाम है। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की चारों ओर सराहना हो रही है।
रिपोर्ट: The YWN News







Average Rating
More Stories
CG News: केशकाल में लगी देवी-देवताओं की अदालत, भंगाराम माई के दरबार में 35 को सजा!
छत्तीसगढ़ में गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत! PM Awas Yojana Urban की कट-ऑफ डेट बदली
बिलासपुर (Bilaspur): शराब पीने के लिए पैसे मांगे, नहीं देने पर मारपीट और चाकूनुमा हथियार से हमला; आरोपी गिरफ्तार