उषा आफले ने कहा – रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी हिंदू विरोधी कार्रवाई, रिहाई नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी



बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र के उड़ियापारा में हुई एक घटना के बाद हिंदू संगठन से जुड़े  रामसिंह ठाकुर की गिरफ्तारी ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष आर.पी.आई. (आठवले) और सनातन सेविका उषा आफले ने प्रशासनिक कार्रवाई को “हिंदू विरोधी” बताया है।https://youtube.com/shorts/LuuXQoyHzVA?feature=shareउषा आफले ने कहा कि – “जो व्यक्ति गौवंश रक्षा और धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहा है, उसे अपराधी बनाया जा रहा है। यह कार्रवाई पूरी तरह से हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाती है।”

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि रामसिंह ठाकुर को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा और इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

गौरतलब है कि हाल ही में गौवंश मांस काटे जाने की सूचना पर ठाकुर अपने साथियों के साथ संबंधित घर पहुंचे थे, जहां विवाद के बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

इस गिरफ्तारी के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और ठाकुर की तत्काल रिहाई की मांग की।

“छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मनिष्ठ लोगों को दबाया जा रहा है, लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। न्याय के लिए आंदोलन जारी रहेगा।”उषा आफले, प्रदेश अध्यक्ष, आर.पी.आई. (आठवले)

📍मुख्य बिंदु:

  • उषा आफले ने कार्रवाई को बताया हिंदू विरोधी
  • रामसिंह ठाकुर की रिहाई की मांग
  • प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • हिंदू संगठनों का केंद्रीय जेल के बाहर प्रदर्शन

📢 स्रोत: The YWN News | www.theywn.in